'Kill' box office day 3: आमिर खान की 'लापता लेडीज' को Lakshya स्टारर ने चटाई धूल, वीकेंड पर इतना रहा कलेक्शन

Lakshya Starrer Kill Box Office 3: राघव जुयाल (Raghav Juyal) और लक्ष्य (Lakshya) स्टारर फिल्म 'किल' (Kill) ने सिनेमाघरों में रिलीज 3 दिन पूरे हो गए हैं। खुशी की बात यह है कि फिल्म 'किल' ने वीकेंड के कलेक्शन में आमिर खान के बैनर तले बनी मूवी 'लापता लेडीज' को धूल चटा दी है। आइए देखें 'किल' की पूरी कमाई...

Kill Box Office Prediction Day 3: बॉलीवुड अभिनेता लक्ष्य (Lakshya) की एक्शन मूवी 'किल' (Kill) 5 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से लक्ष्य ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म में लक्ष्य के साथ एक्टर और डांसर राघव जुयाल (Raghav Juyal) भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इस समय प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' भी धांसू कमाई कर रही है। 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई के आंधी के बीच लक्ष्य की फिल्म 'किल' बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही और इसने अच्छी कमाई की है। आइए फर्स्ट वीकेंड में 'किल' का कलेक्शन कितना रहा है।

Laapataa Ladies and Kill

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'किल' ने रविवार यानी 7 जुलाई को 2.8 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म में शुरुआत वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस 6.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या लक्ष्य की फिल्म 'किल' सोमवार टेस्ट पास करने में सफल रहती है या नहीं?

End of Feed