Kalki 2898 AD Day 2 Collection : वर्किंग डे पर दर्शकों को खींच नहीं पाई Kalki 2898 ad, वीकेंड़ पर हो सकती है छप्परफाड़ कमाई

Kalki 2898 Ad Day 2 Collection : पहले दिन जहां फिल्म ने 95 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं अब दूसरे दिन शुक्रवार की रिपोर्ट सामने आई है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत गिरावट देखी गई, जिसकी बढ़ोतरी वीकेंड़ पर होने की उम्मीद है जिससे फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।

Kalki 2898 Ad Day 2 Collection : नाग अश्विन( Nag Ashwin) की फिल्म कल्कि 2898 एडी( Kalki 2898 AD) ने इतिहास रच दिया। प्रभास-दीपिका की फिल्म अबतक के सबसे ज्यादा ओपनिंग डे पर कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस साइंस फिक्शन मूवी को रिलीज हुए दो दिन हो गए। पहले दिन जहां फिल्म ने 95 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं अब दूसरे दिन शुक्रवार की रिपोर्ट सामने आई है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत गिरावट देखी गई, जिसकी बढ़ोतरी वीकेंड़ पर होने की उम्मीद है।

Kalki 2898 AD Day 2 Collection

Kalki 2898 AD

प्रभास-दीपिका पादुकोण मल्टीस्टार मूवी कल्कि 2898 एडी वीरवार 27 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं दूसरे दिन कल्कि ने 39.77 करोड़ का कलेक्शन किया जो तमिल, तेलुगु और हिन्दी भाषा को मिलाकर है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत गिरावट आई है। रिपोर्ट्स की माने तो वर्किंग डे होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में ये गिरावट देखी गई है, जिसकी भरपाई वीकेंड़ पर होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज हुई है, जिसे 2डी और 3 डी में देखा जा सकता है। कल्कि 2898 एडी को फिल्म समीक्षकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत ने इसे 3.5 रेटिंग दी है और फिल्म को अमिताभ बच्चन का शो बताया है।

End of Feed