Kalki 2898 AD Creates History: कल्कि रिलीज के पहले से ही चर्चा में है। फैंस इस पिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में भी कमाल की कमाई कर रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कर रही है। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने BookMyShow पर धमाकेदार शुरुआत की, जिस कारण इसकी आधिकारिक वेबसाइट भी क्रैश हो गई।
kalki
हाल की रिपोर्ट के अनुसार कल्कि ने जवान, एनिमल और 6 अन्य को पीछे छोड़ते हुए 1 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा टिकट बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। इस साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा ने पहले दो दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 149 करोड़ की कमाई कर ली है। पिछले दो दिनों में कल्कि 2898 AD ने टाइगर 3, गदर 2 और सलार जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है। चारोंओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का लाइफटाइम बिजनेस 800 करोड़ रुपये से ज्यादा रहेगा। इस फिल्म ने 1 घंटे में टिकट बेचने के मामले में सभी फिल्मों को पीछे कर दिया है।
इन फिल्मों ने बनाया टॉप 10 में स्थान
बता दें कल्कि ने BookMyShow पर सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली टॉप 5 फिल्मों में जगह बना ली है। प्रभास और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने अब पहला स्थान हासिल कर लिया है। कल्कि 2898 AD ने 92.75 हजार टिकट बेचे हैं। जवान ने 86 हजार । लियो ने 83 हजार। एनिमल 80 हजार । टाइगर 3: हजार। गदर 2 ने 63 हजार। सालार ने 55 हजार। फाइटर ने 46 हजार। डंकी ने 31हजार। शैतान ने 29 हजार टिकट बेचे हैं।
नजर आए ये सितारे
फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, कमल हासन , अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी भी शामिल हैं। साथ ही राजेंद्र प्रसाद, पशुपति, शाश्वत चटर्जी, अन्ना बेन और चेम्बन विनोद जोस जैसे जाने-माने कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।
