'Kalki 2898 AD' Box Office: 1000 करोड़ी होने से एक कदम दूर है प्रभास की फिल्म, दुनिया भर में कमाए इतने रुपये

'Kalki 2898 AD' Box Office Day 13: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepik Padukone) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर रह गई है। यहां देखिए फिल्म का टोटल कलेक्शन...

Kalki 2898 AD Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) को सिनमाघरों में दस्तक दिए हुए 17 दिन पूरे हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के बाद इसकी कमाई पर खास असर नहीं पड़ा है। यह फिल्म अभी भी करोड़ों रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। फिल्म दुनिया भर में जल्द ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर आगे बढ़ रही है। आइए देखें प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' ने अब तक कितने रुपये अपने झोली में बटोर लिए हैं।

Prabhas Starrer Kalki 2898 AD

प्रभास-दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' तीसरे हफ्ते में एंट्री ले चुकी है और नए-नए बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स कायम कर रही है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' जल्द ही रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ने के काफी करीब है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार 17वें दिन इसने दुनिया भर में 910.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 563.7 करोड़ रुपये हो गया है।

End of Feed