'Kalki 2898 AD' box office Collection: 12वें दिन प्रभास स्टारर ने मचाई धूम, 1000 करोड़ी होने में है एक कदम दूर

'Kalki 2898 AD' box Office Day 12: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepik Padukone) स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) की कमाई वीक डेज में भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। यह फिल्म बस 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर रह गई है।

Prabhas Starrer 'Kalki 2898 AD' box Office Day 12: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रभास (Prabhas) की साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। यह फिल्म दूसरे हफ्ते में इंटर कर चुकी है और इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। 'कल्कि 2898 एडी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक प्रभास और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर रह गई है।

Prabhas Starrer Kalki 2898 AD

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' ने 12वें दिन यानी सोमवार को 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हिंदी वर्जन में फिल्म का कलेक्शन 6.5 करोड़ रुपये रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 521.4 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर दुनिया भर में भी फिल्म का डंका बजा हुआ है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद है कि फिल्म तीसरा वीकेंड आने से पहले 1000 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

End of Feed