Indian 2 Box Office Collection Day 2: कमल हासन की 'हिंदुस्‍तानी 2' ने 'सरफिरा' को दी धोबी पछाड़, बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़

Indian 2 Box Office Collection Day 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' और अक्षय कुमार की 'सरफिरा' के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्में 2024 की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक थीं। आइए जानते हैं कि 'इंडियन 2' ने कितनी कमाई की है।

Indian 2 Box Office Collection Day 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' और अक्षय कुमार की 'सरफिरा' के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्में 2024 की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक थीं, हालाँकि उनमें से केवल एक को ही दर्शकों का प्यार मिला। दोनों बेहतर फिल्म होने के बावजूद सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ गई। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 ने कितनी कमाई की।

indian 2

indian 2

कमल हासन की इंडियन 2 150 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म ने भारत में पहले दिन अच्छी कमाई की है और सरफिरा को पछाड़ दिया है। इंडियन 2 ने पहले दिन 25.6 करोड़ और दूसरे दिन 16.7 करोड़ कमाए। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 42.3 करोड़ और दुनियाभर में 56.25 करोड़ रहा है। वही सरफिरा दूसरे दिन 4.25 करोड़ कमाई। फिल्म ने भारत में 6.75 करोड़ और विदेशों में 4 करोड़ कमाए।

End of Feed