Gangs of Godavari Day 1 Prediction: विश्वक सेन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने को तैयार, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद

gangs of godavari: विश्वक सेन अंजलि और नेहा शेट्टी की फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी 31 मई को दुनिया भर में रिलीज हो गई है। फिल्म का बजट सभी प्रमोशन और प्रोडक्शन लागत सहित लगभग 60 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने अच्छी खासी धूम मचा दी है इसलिए प्री-रिलीज बिजनेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Gangs of Godavari: विश्वक सेन अंजलि और नेहा शेट्टी की फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी 31 मई को दुनिया भर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। गैंग ऑफ गोदावरी खूब धूम मचा रही है। विश्वक सेन का अवतार फैंस का दिल जीत रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है।

Gangs of Godavari

Gangs of Godavari

फिल्म का बजट सभी प्रमोशन और प्रोडक्शन लागत सहित लगभग 60 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने अच्छी खासी धूम मचा दी है इसलिए प्री-रिलीज बिजनेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। विश्वक सेन ने तेलुगु राज्यों में जबरदस्त कमाई की है। आंध्र और निजाम थियेट्रिकल राइट्स करीब 8 करोड़ रुपये में हुए है। कर्नाटक राइट्स 1 करोड़ रुपये और विदेशी राइट्स 2 करोड़ रुपये थे। इसके साथ ही इस फिल्म के राइट्स 11 करोड़ में बिके थे। इस फिल्म को ब्रेक ईवन हासिल करना है तो इसे कम से कम 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा।

End of Feed