Fighter Box Office Collection Day 3: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' ने भरी उड़ान, जल्द पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2024, 09:05 AM IST

Fighter Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

Fighter Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। ये पहली भारतीय एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका के साथ अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इस सार 25 जनवरी को रिलीज हुई। फिल्म के लिए रिपलिब्क डे वाला वीकेंड बहुत जरूरी है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22. 50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला। दूसरे दिन भी फिल्म ने 40. 11 करोड़ की कमाई की थी। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 28 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने 90 करोड़ का बिजनेस कर लिया। फिल्म जल्द 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लेगी।

End of Feed