Emergency Movie Box Office Collection Day 3: पहले वीकेंड में ही निकल गई कंगना रनौत स्टारर की हेकड़ी, कलेक्शन रहा बेकार

Kangana Ranaut's Emergency Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल होता दिख रहा है। शुरुआत वीकेंड में कंगना रनौत की मूवी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है। वीक डेज में इस मूवी के कलेक्शन में और भी गिरावट देखी जाएगी।

Emergency Movie Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) बीते शुक्रवार यानी 17 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। कंगना रनौत इस फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ 'इमरजेंसी' की डायरेक्टर भी रही हैं। निर्माताओं को पूरी उम्मीद थी कि कंगना रनौत की ये फिल्म शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई करने में सफल रहेगी। मगर मेकर्स की इन सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। ओपनिंग वीकेंड में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की 'इमरजेंसी' 12 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखें इस फिल्म ने रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Kangana Ranaut's Emergency

बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई कंगना रनौत की 'इमरजेंसी'

कंगना रनौत स्टारर 'इमरजेंसी' को लेकर जो अर्ली ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक रविवार के दिन फिल्म ने केवल 4.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। शनिवार को इसकी कमाई 3.6 करोड़ रुपये रही थी। तीनों दिनों के अंदर 'इमरजेंसी' का टोटल कलेक्शन 10.45 करोड़ रुपये रहा है। वीक डेज में इस फिल्म के कलेक्शन पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

End of Feed