Dhadak 2 Box Office Day 5: कछुए की चाल जैसी धीमी पड़ी 'धड़क 2', कमाई में छूटे मेकर्स ने पसीने

Dhadak 2 Box Office Day 5: बॉलीवुड फिल्म 'धड़क 2' को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकामयाब रही। फिल्म के पांचवें दिन के आकडे आ गए हैं जो एक चिंता का विषय है। अब तक फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा जानिए इस रिपोर्ट में।

Dhadak 2 Box Office Day 5: अगस्त 1 को रिलीज हुई फिल्म 'धड़क 2' की कहानी भले ही दमदार निकली लेकिन पता नहीं इसे जनता का ज्यादा प्यार नहीं मिल पा रहा। मेकर्स को उम्मीद थी कि पहले की तरह दूसरे सीक्वल को भी भरपूर प्यार मिलेगा लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। फिल्म को रिलीज हुए पाँच दिन हो गए हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हाल काफी बुरा है। इसी के साथ अभी कुछ समय पहले फिल्म के पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए जिसे देख मेकर्स परेशानी में है। तो चलिए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

Dhadak 2 Box Office Day 5

Image Source: X (Twitter)

फिल्म 'धड़क 2' (Dhadak 2) ने मंगलवार को सिर्फ 1.36 करोड़ रुपया ही कमाए जो अब तक का बेहद कम कलेक्शन है। दिन पर दिन इस फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ रही है। अब पाँच दिन बाद फिल्म सिर्फ 15.09 करोड़ रुपए ही कमा पाई। ये फिल्म 'सैयारा' और 'सन ऑफ सरदार' के आगे टिक नहीं पाई। हालांकि इस फिल्म का मुकाबला 'सैयारा' से था क्यूँकि दोनों ही रोमांटिक फिल्में हैं। अब भी बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' का ही क्रेज जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है।

End of Feed