Chhaava Box Office Day 12: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की एतिहासिक ड्रामा बेस्ड फिल्म 'छावा' (Chhaava) को निर्माताओं ने 14 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया था। पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग लेने के बाद से लेकर अब तक विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिलचस्प बात यह है कि विक्की कौशल स्टारर ने 12वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें 12 दिनों में 'छावा' का कलेक्शन कितने करोड़ रहा है।
400 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है 'छावा'
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 12वें दिन इसने 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 12 दिनों के अंदर फिल्म 'छावा' का टोटल कलेक्शन 362.25 करोड़ रुपये रहा है। तीसरे वीकेंड में एंट्री करने से पहले ही विक्की कौशल की 'छावा' 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकार्ड्स को धूल चटा चुकी है।
साल 2025 में 'छावा' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। इस मूवी की सफलता को देखने के बाद हरकोई विक्की कौशल की तारीफ कर रहा है। इस मूवी में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का रोल निभाया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना येसूबाई बनी हैं और अक्षय खन्ना ने मुगलों के सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभाई है। इस मूवी को सिनेमाघरों में देखने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ अभी भी जा रही है।
