Chhaava Box Office Day 11: दूसरे सोमवार को विक्की कौशल स्टारर ने दर्ज कराई भारी गिरावट, कमाए इतने करोड़

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Day 11: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। इस मूवी ने दूसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भारी गिरावट दर्ज कराई है।

Chhaava Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा' (Chhaava) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में निर्माताओं का दिल खुश कर दिया है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हर दिन दमदार प्रदर्शन कर रही है। साल 2025 की 'छावा' पहली ब्लॉकबस्टर बन गई है। 300 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर अब यह मूवी 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। हैरानी की बात यह है कि विक्की कौशल की 'छावा' ने दूसरे सोमवार को भारी गिरावट दर्ज कराई है। इसके बाद भी यह मूवी डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रही है।

Vicky Kaushal's Chhaava

11वें दिन 'छावा' के कलेक्शन में आई गिरावट

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के अनुसार विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने 11वें दिन 18.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 11 दिनों के अंदर यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 345.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। तीसरा वीकेंड आने से पहले यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रहेगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने पहले ही इस मूवी को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'छावा' को मेकर्स ने कुल 130 करोड़ रुपये की लागात में बनाया था।

End of Feed