Chhaava Box Office Collection: 800 करोड़ी होने से एक कदम दूर है विक्की कौशल की फिल्म, देखें टोटल कलेक्शन

Chhaava Box Office Collection Day 37: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की एतिहासिक ड्रामा 'छावा' (Chhaava) की कमाई ने निर्माताओं की झोली भर दी है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 578 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Chhaava Box Office Collection Day 37: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) 14 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी। यह फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही है। हर गुजरते दिन के साथ विक्की कौशल स्टारर 'छावा' घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 'छावा' विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ही नहीं बल्कि 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर भी रही है। अब यह मूवी 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है। आइए देखें यह फिल्म शनिवार के दिन कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।

Vicky Kaushal's Chhaava

800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'छावा'!

विक्की कौशल और रश्मिका मंदान की फिल्म 'छावा' ने शनिवार के दिन भारत में 3.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्म दुनिया भर में अब तक 775.75 करोड़ रुपये छाप चुकी है। भारत में फिल्म की कमाई 578.65 करोड़ रुपये रही है। सलमान खान की 'सिकंदर' के रिलीज होने से पहले यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रहेगी। फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस अभी सिनेमाघरों का रुख कर रही है।

End of Feed