Bhooth Bangla box office Day 2: अक्षय कुमार की मूवी ने पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा, गदगद हुए मेकर्स

Bhooth Bangla Box Office Day 2: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म भूत बंगला ने दूसरे दिन धमाल मचा दिया है।

Bhooth Bangla Box Office Day 2: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये फिल्म हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर मस्त शुरुआत की। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने दूसरे दिन धमाल मचा दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है अक्षय कुमार की मूवी ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-अक्षय कुमार की मूवी ने तोड़ा धुरंधर 2 का घमंड!! पहले दिन की मोटी कमाई)

Bhooth Bangla box office

अक्षय कुमार की मूवी ने पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा (pic credit-instagram)

अक्षय कुमार की मूवी ने पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा (pic credit-instagram)

भूत बंगला ने दूसरे दिन मचाया धमाल

अक्षय कुमार और वमिका गब्बी अभिनीत फिल्म भूत बंगला 17 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन 55 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने करीब 20 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। सैकनिल्क के मुताबिक, दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 60 करोड़ रुपये हो गया है। पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये नेट कमाए। पहले दिन 12.25 करोड़ और दूसरे दिन (शनिवार) 19 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन के साथ दो दिनों में भारत में कुल नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपये और ग्रॉस 42 करोड़ रुपये पहुंच गया। विदेशों से 18.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60.50 करोड़ रुपये हो गया है।

End of Feed