Badass Ravi Kumar Box Office Day 1: धमाकेदार ओपनिंग लेगी हिमेश रेशमिया की फिल्म, आंकड़े देख झूम उठेंगे मेकर्स

Himesh Reshammiya's Badass Ravi Kumar Box Office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की नई फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) को निर्माताओं ने आज सिनेमाघरों में पेश कर दिया है। यह फिल्म दिन करोड़ों रुपये की धांसू ओपनिंग लेगी।

Badass Ravi Kumar Box Office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) 7 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म के ट्रेलर में हिमेश रेशमिया के डायलॉग सुनने के बाद से ही लोगों के अंदर 'बैडएस रवि कुमार' को देखने का क्रेज बन गया था। इस मूवी ने टिकट खिड़की पर भी जबरदस्त एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक 'बैडएस रवि कुमार' पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा कमाई करने में सफल रहेगी। आइए जानें इस मूवी का फर्स्ट डे कलेक्शन कितने करोड़ रहेगा।

Himesh Reshammiya's Badass Ravi Kumar

इतने करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी 'बैडएस रवि कुमार'

हिमेश रेशमिया की 80 के दशक पर बेस्ड एक्शन मूवी ने अच्छी खासी एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। इस मूवी को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार 'बैडएस रवि कुमार' ओपनिग डे पर कम से कम 5 से 6 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहेगी। अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आती है तो शनिवार और रविवार के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हिमेश रेशमिया अपनी फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

End of Feed