Bad Newz Box office Prediction Day 1: ओपनिंग डे पर विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर करेगी धांसू कमाई, देखें आंकड़े

Bad Newz Box office Prediction Day 1: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) 19 जुलाई को रिलीज हो गई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन डबल डिजिट में कमाई कर सकती है।

Bad Newz Box office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की नई फिल्म 'बैड न्यूज' को निर्माताओं ने आज सिनेमाघरों में पेश कर दिया है। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को ऑडियंस की ओर से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले तक बॉक्स ऑफिस पर 38 हजार से भी ज्यादा की एडवांस बुकिंग दर्ज कराई। हालांकि एडवांस बुकिंग का आंकड़ा हर घंटे बढ़ ही रहा था। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) पहले दिन धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। आइए जानें कितने करोड़ रहेगा पहले दिन का कलेक्शन?

Vicky Kaushal and Triptii Dimri Starrer Bad Newz Box office Prediction

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के मुताबिक विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' पहले दिन अगर डबल डिजिट में भी कमाई करती है तो यह हैरानी की बात नहीं होगी। लेकिन यह फिल्म ओपनिंग डे पर भारत में 7 से 8 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी। कई ट्रेड रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि 'बैड न्यूज' विक्की कौशल के करियर की हाईएस्ट ओपनर भी बन सकती है।

End of Feed