Bad Newz Box Office Day 3: रविवार के दिन विक्की-तृप्ति की फिल्म को मिला ऑडियंस का प्यार, कमाई रही इतने करोड़ पार

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 3: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी वाली फिल्म 'बैड न्यूज' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने वीकेंड में शानदार कमाई की है और यह 50 करोड़ी होने में बस एक कदम दूर रह गई है।

Bad Newz Box Office Day 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की कॉमेडी-ड्रामा मूवी 'बैड न्यूज' (Bad Newz) को रिलीज हुए सिनेमाघरों में तीन दिन हो गए हैं। इस फिल्म को वीकेंड में लोगों की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन ही 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। ओपनिंग डे के कलेक्शन को देखने के बाद मेकर्स की खुशी का भी ठिकाना नहीं था। फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पूरा कर लिया है और आइए जानें इसने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Bad Newz

आनंद तिवारी के निर्देशन बनकर तैयार हुई फिल्म 'बैड न्यूज' ने शुक्रवार के दिन 8.62 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने शनिवार के दिन 10.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन में बहुत ज्यादा उछाल नहीं देखा गया है। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' ने रविवार के दिन 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फर्स्ट वीकेंड में फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की कमाई की है।

End of Feed