Bad Newz Box Office Collection: हाफ सेंचुरी लगाने से 1 कदम दूर है बैड न्यूज, 7 वें दिन किया इतना कलेक्शन

Vicky Kaushal Film Bad Newz Box Office: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस बीच अब सातवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ी होने वाली है।

Bad Newz Box Office: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। फिल्म में विक्की और तृप्ति ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं, जिन्हें देख लोग घायल हो गए हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी ये मूवी गर्दा उड़ा रही है। इस बीच विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की मूवी बैड न्यूज के सातवें दिन के आंकड़े सामने आ गए है। अब जल्द ही ये मूवी हाफ सेंचुरी लगाने वाली है।

bad newz

सातवें दिन किया इतना कलेक्शन

विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सातवें दिन इस मूवी ने 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन करीब 43 करोड़ हो गया है। अब जल्द ही बैड न्यूज 50 करोड़ी होने वाली है। बता दें कि बैड न्यूज ने पहले दिन 8.3 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ कमाए. तीसरे दिन 11.15 करोड़ और चौथे दिन 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवे और छठे दिन भी बैड न्यूज ने 3 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

End of Feed