Bad Newz Box Office Collection: विक्की-तृप्ति की मूवी ने की 50 करोड़ ज्यादा की कमाई, 'सरफिरा' को चटाई धूल

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 10: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की मूवी 'बैड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 10 दिनों के अंदर फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आइए देखें इस फिल्म की पूरी कमाई...

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 10: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बैड न्यूज' (Box office) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। 10 दिनों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तारीफ के लायक कमाई कर रही है। 10वें दिन के कलेक्शन में 50% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई। विक्की कौशल के करियर के लिए यह मूवी मील का पत्थर साबित हो रही है। आइए देखें फिल्म 'बैड न्यूज' ने कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

Bad Newz and Sarfira

सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार 'बैड न्यूज' ने आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 2.15 करोड़ रुपये और नौवें दिन (दूसरे शनिवार) को 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। खुशी की बात यह है कि फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब यह फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर आगे बढ़ रही है।

End of Feed