सुजैन खान के तलाक के 10 साल बाद भाई जायद खान ने खोला मुंह, दुनिया को बताई ऋतिक रोशन की सच्चाई!!

Zayed khan on Hrithik Roshan: 14 साल पहले ऋतिक रोशन और सुजैन खान के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद अब जाकर सुजैन के भाई जायद ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान जायद ने ऋतिक रोशन की जमकर तारीफ की है।

Zayed khan on Divorce: एक समय ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के पावर कपल हुआ करते थे। इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। फिर कुछ ऐसा हुआ कि इन दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। अब दोनों अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं। जहां ऋतिक रोशन काफी समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं तो वहीं सुजैन और अर्सलान गोनी करीब आ गए हैं। इस बीच अब करीब 10 साल बाद सुजैन खान के भाई जायद ने तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान जायद ने कई खुलासे किए हैं।

suzzane hrithik

जायद खान ने की ऋतिक रोशन की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर जायद खान ने हाल ही में जूम से एक्सक्लूसिव बात की है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन के तलाक से लेकर ऋतिक रोशन संग अपने रिश्ते तक पर चर्चा की है। इस दौरान जायद ने कहा, 'सुजैन और ऋतिक के तलाक के बाद भी कोई खास असर नहीं पड़ा। मेरे और ऋतिक के बीच कभी दूरियां नहीं आई। हम हमेशा से काफी क्लोज थे और आज भी हमारे रिश्ते वैसे ही हैं। जब भी मैं कुछ करता हूं तो ऋतिक को फोन करके उनसे सजेशन मांगता हूं। सही मायने में ऋतिक काफी अच्छे इंसान है। अगर उन्हें कुछ कुछ चीज अच्छी नहीं लगती तो वो सीधा मुंह पर कह देते हैं।

End of Feed