Ind vs Aus World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 को आगाज हो गया है। इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान भारत ने मेहमान टीम को पटखनी दे दी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर ली है। इस जीत के बाद इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। उनकी 115 गेंदो में 97 रनों की पारी ने भारतीय टीम की नैया पार लगा दी है। केएल राहुल की इस शानदार पारी का गुणगान आज हर कोई कर रहा है। देशभर में केएल राहुल की जमकर तारीफ कर रही है। इस समय वह काफी बेहतरीन फॉर्म में ही। लंबे समय तक अपनी खराब परफॉर्मेंस के चलते ट्रोल होने के बाद अब राहुल की इस वापसी ने सभी का मुंह बंद कर दिया है।
IND vs AUS World Cup 2023: Athiya Shetty Praises KL Rahul
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: भयंकर ट्रोलिंग के बीच हाथों में हाथ डाले दिखे रणबीर-आलिया, फैंस ने उतारी नजर
केएल राहुल की इस दमदार पारी ने पत्नी अथिया शेट्टी का सीना भी गर्व से चौड़ा कर दिया है। एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केएल राहुल की फोटो शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
अथिया ने राहुल पर लुटाया प्यार
आथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राहुल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बेस्ट गाय एवर..’ इसी के साथ ही अथिया ने विराट कोहली और केएल राहुल की पार्टनरशिप की भी एक तस्वीर शेयर की है। फैंस विराट और राहुल दोनों की साझेदारी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
