Woh Phir Kabhi Dikha Nahi: Nawazuddin Siddiqui के साथ म्यूजिकल थ्रिलर लाएंगे Tigmanshu Dhulia

डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया जल्द ही एक म्यूजिकल थ्रिलर शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी अहम रोल में दिखेंगे। इस फिल्म का नाम वो फिर कभी नहीं दिखा बताया जा रहा है।

डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया और नवाजुद्दीन सिद्दिकी का एसोसिएशन एक दशक से भी पुराना है। वास्सेपुर, मांझी द माउंटेन मैन और रात अकेली है जैसी फिल्मों के लिए हाथ मिलाने वाले ये दोनों सिनेमा के दिग्गज एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। जहां ये दोनों पहले तीनों दफा एक्टर्स के तौर पर एक-दूसरे के साथी रहे हैं तो वहीं इस दफा ये दोनों एक्टर्स डायरेक्टर-एक्टर के तौर पर साथ आ रहे हैं। अगर बॉलीवुड से सामने आई ताजा खबर की मानें तो तिग्मांशु धूलिया और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने एक म्यूजिकल थ्रिलर के लिए हाथ मिलाया है, जिसका नाम वो फिर कभी दिखा नहीं होगा। तिग्मांशु की ये मूवी मशहूर लेखक उदय प्रकाश की कहानी वो फिर कभी दिखा नहीं पर आधारित होगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Priyadarshan की अगली फिल्म में शिकारी बनेंगे Akshay Kumar, जंगलों में होगी शूटिंग

Woh Phir Kabhi Dikha Nahi: Nawazuddin Siddiqui के साथ म्यूजिकल थ्रिलर लाएंगे Tigmanshu Dhulia

Woh Phir Kabhi Dikha Nahi: Nawazuddin Siddiqui के साथ म्यूजिकल थ्रिलर लाएंगे Tigmanshu Dhulia

दिल्ली की झोपड़पट्टी की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाएंगे Tigmanshu Dhulia

तिग्मांशु धूलिया और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की अपकमिंग फिल्म की कहानी तो मेकर्स अभी रिवील नहीं कर रहे हैं कि वो इसे किस अंदाज में पेश करेंगे लेकिन इतना पक्का माना जा रहा है कि ये फिल्म मुंबई के स्लम की कहानी बड़े पर्दे पर पेश करेगी। तिग्मांशु और नवाज ने इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है और इन दिनों एक ओटीटी प्लैटफॉर्म की तलाश में हैं, जहां इसे रिलीज किया जा सके। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: ‘Race 4’ में Aamir Khan की एंट्री हुई कन्फर्म? निर्माता रमेश तौरानी ने बताया सच

End of Feed