India Economic Conclave 2024: 2025 में सिंगल से मिंगल हो जाएंगे Kartik Aaryan? अपने सपनों की मल्लिका को लेकर कहीं ये बातें

India Economic Conclave 2024: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव आज से शुरू हो गया है। इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स, राजनितिक जगत के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया की कई हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं। वहीं आज इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी शामिल हए। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर विस्तार से बात की। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

India Economic Conclave 2024: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आए थे। वहीं गुरुवार को इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के 10वें संस्करण में कार्तिक आर्यन शामिल हुए। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ खास बातचीत की।

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan

टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार ने कार्तिक आर्यन के साथ उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात की। जब एक्टर से पूछा गया कि वो सिंगल हैं या रिलेशनशिप में हैं तो एक्टर ने बताया कि अभी वो सिंगल है। अपने रैडी टू मिंगल वाले सवाल पर एक्टर ने शर्माते हुए रहा कि ये डिपेन्ड करता है। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा-"कई बार मेरे रिश्ते की फेक खबरे आई हैं जिस कारण अब मुझे घबराहट होने लगी है। मैं अब इन सभी चीजों से बचता हूं।" एक्टर न कहा- "मुझे सही लड़की नहीं मिली है। उम्मीद है कि मैं 2025 में रिलेशनशिप में आ जाऊं।

End of Feed