पुराने रिलेशनशिप पर Vivek Oberoi ने दिया दो टूक बयान, बोले 'मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया...'

Viverk Oberoi on Past Relationship: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने बताया कि पूर्व समय में रिलेशनशिप में रहते हुए उन्होंने कभी भी किसी को धोखा नहीं दिया था।

Viverk Oberoi on Past Relationship: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने अपने एक्टिंग करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। फैन्स आज भी विवेक ओबेरॉय की एक्टिंग के कायल रहते हैं। एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने के साथ विवेक ओबेरॉय की पर्सनल लाइफ भी हमेशा से ही चर्चा में रही है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अब विवेक ओबेरॉय ने अपने पुराने रिलेशनशिप्स को लेकर खुलकर बात की। विवेक ओबेरॉय ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप के दौरान किसी को धोखा नहीं दिया।

Vivek Oberioi

इंडिया टीवी से बात करते हुए विवेक ओबेरॉय ने अपने पूर्व रिलेशनशिप्स के बारे में बात की। उस दौरान उनकी कुछ सीरियस गर्लफ्रेंड थीं। कॉलेज के दिनों में विवेक ओबेरॉय ने अपनी पढ़ाई और बिजनेस करने की चीजों पर ध्यान दिया था, जिसमें शेयर मार्किट भी शामिल था। उन्होंने यह भी मेंशन किया कि वो बचपन में जिसे पसंद करते थे उसे कैंसर था और उस हानि से वो बहुत प्रभावित हुए थे। इसक बाद उन्होंने कहा कि दिल टूटने का ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने रिलेशनशिप के दौरान रहते हुए कभी किसी को भी धोखा नहीं दिया। वो हमेशा शीशे की तरह साफ रहे हैं और उन्होंने हमेशा एक सच्चा रिश्ता निभाया है।

End of Feed