India Economic Conclave 2024: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) इन दिनों अपनी फिल्म '‘द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में विक्रांत मेस्सी इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के 10वें संस्करण में शामिल हुए। इस दौरान विक्रांत मेस्सी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ खास बातचीत की। आइए जानते हैं इस दौरान विक्रांत मेस्सी ने नेपोटिज्म और अपनी पत्नी के पैर छूने को लेकर क्या बातचीत की।
Vikrant Massey
टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार ने विक्रांत मेस्सी से फिल्म इंडस्ट्री को लेकर सवाल किए। जिसपर विक्रांत मेस्सी ने कहा-"जितना फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम किया जाता है उतनी इंडस्ट्री बेकार नहीं है। आउटसाइडर और नेपोटिज्म ये सब चीजें बकवास है। आप कहां से आते हैं। कितना पैसा है। अंग्रेजी बोलनी आती है की नहीं ये बिल्कुल भी मैटर नहीं करता है। जिस चीज के लिए आपको हायर किया गया है सिर्फ वो मैटर करता है। मैं पहले टीवी इंडस्ट्री में काम करता था। लोग बोलते थे कि तु हमेशा हीरो के भाई बनकर ही रह जाओगे मैं उन लोगों को बोलता था 10 साल बाद मिलना।
खुद को अपडेट करना बहुत जरूरी
आज वो लोग मुझे काम के लिए मिलने बुलाते हैं। कुछ भी परमानेंट नहीं है। बस अहंकार को दूर रखना चाहिए। आज हम जब घर पर बात करते हैं तो मैं अपने घरवालों को बताता हूं की जिन लोगों ने मुझे 4-4 घंटे इंतजार करवाया था आज वो लोग मुझे काम करने बुलाते है। वो बात हमारे घर तक ही रहती है। हम फोन के सॉफ्टवेयर अपडेट करते हैं, लेकिन कोई खुद को अपडेट नहीं करता। समय के साथ खुद को अपडेट करना जरूरी है।
पत्नी के पैर छूने पर एक्टर ने क्या कहा
विक्रांत मेस्सी ने अपनी पत्नी के पैर छूने पर भी विस्तार से बात की। एक्टर ने कहा-मेरी पत्नी शीतल है मैं बहुत भाग्यशाली हूं, लेकिन तकलीफ होती है जब हर चीज पर सवाल उठाया जाता है ये बहुत टॉक्सिक हो जाता है मुझे बहुत तकलीफ होती है। मैं सालो से यानी 3 साल से अपनी पत्नी के पैर छू रहा हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर मैंने ये तस्वीर पहली बार शेयर की थी। मैंने शादी के मंडप में भी अपनी पत्नी के पैर छूए थे। हर करवा चौथ के दिन मैं भी फास्ट रखता हूं। जब मेरी पत्नी मेरे पैर छूती है मैं भी उनके पैर छूता हूं। वो लक्ष्मी है वो मान-सम्मान देती है तो मैं क्यों नहीं दे सकता हूं। कई लोग इस चीज की तारीफ भी करते हैं तो कई लोग मुझे ट्रोल करते हैं। मैं अपने बेटे का डायपर भी बदलता हूं। वो बहुत जल्दी बड़ा हो रहा है। वो मेरे उंगली पकड़कर नही चलेगा तो क्या करेंगे इस पैसे का।
