"जो गाली दे रहा...", Tamannaah Bhatia से दूर होकर बिखर गए Vijay Verma, सुनाई आपबीती

एक्टर विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया संग हुए ब्रेकअप पर पक्की मुहर लगाते हुए कहा है कि वो सोशल मीडिया की निगेटिविटी से एक वक्त इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने लगभग 14 महीनों तक वो इससे दूर रहे।

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक वक्त इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल थे, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर हमेशा छायी रहती थीं। कुछ निजी कारणों के चलते तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने ब्रेकअप कर लिया, जिसके बारे में आज तक किसी को नहीं पता है। इस कपल को पसंद करने वाले फैंस अब तक ये जानना चाहते हैं कि ये दोनों क्यों अलग हुए? तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने कभी भी अपने मुंह से स्वीकार नहीं किया कि इनका ब्रेकअप हो गया है लेकिन विजय ने अपने ताजा इंटरव्यू में कहीं ना कहीं इस ओर इशारा दे दिया है कि तमन्ना अब उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं। विजय ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि ब्रेकअप के बाद लगभग 14 महीनों के लिए वो इंटरनेट से दूर हो गए थे क्योंकि वहां पर लोग उन्हें गालियां दे रहे थे। इंटरनेट की निगेटिविटी से वो दूर रहना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने ये फैसला लिया। (ये भी पढ़ें: अली अब्बास जफर संग Ahaan Panday की एक्शन-थ्रिलर में हुई इस धांसू एक्टर की एंट्री, जानिए नाम)

"जो गाली दे रहा...", Tamannaah Bhatia से दूर होकर बिखर गए Vijay Verma, सुनाई आपबीती

विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

न्यूज18 से बात करते हुए विजय वर्मा ने कहा, "जब हम बड़े हो रहे थे तब हमें सिखाया गया था कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर किसी के बारे में गलत नहीं बोलना है। जो लोग भी पब्लिकली भद्दी बातें करते थे, उन्हें गलत माना जाता था लेकिन अब सबकुछ उल्टा हो गया है। जो गाली दे रहा है, उसको कोई कुछ नहीं बोल रहा है।" (ये भी पढ़ें: SCOOP: लव रंजन की नेक्स्ट को इस महीने से शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, मचेगा तहलका)

Tamannaah Bhatia से ब्रेकअप के बाद बिखर गए थे Vijay Verma (Image Source: Netflix)

"आज का समय पूरा बदल गया है। आजकल लोग जिस तरह की बातें लिखते हैं या बोलते हैं वो गलत है। आजकल लोग डायरेक्ट गलत बातें बोल देते हैं। लोग आपके सामने ही झूठ गढ़कर आपको ही बदनाम कर देंगे। इंटरनेट पर गढ़ा गया झूठ खूब परोसा जा रहा है।"

विजय वर्मा ने बताया कि वो इंटरनेट के जमाने में केवल उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं, जो वाकई जरूरी हैं। विजय ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "इंटरनेट पर मेरे बारे में जो बातें हो रही थीं, उसने मुझे चांस दिया कि मैं अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताऊं। मैं हाल ही में बड़े घर में शिफ्ट हुआ हूं ताकि मेरा परिवार मेरे साथ वक्त बिता पाए। अब मैं पहले से ज्यादा परिवार के साथ दिन बिताता हूं।"

End of Feed