Vidyut Jamwal ने तोड़ा Nandita Mahtani से रिश्ता!! नहीं लेंगे 7 फेरे

Vidyut-Nandita engagement breaks: मीडिया में सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल और डिजाइनल नंदिता महतानी का रिश्ता खत्म हो गया है। इन दोनों ने 2 साल पहले सगाई रचाई थी और जल्द शादी करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही ये दोनों अलग हो गए हैं।

Vidyut-Nandita engagement breaks: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की जिंदगी में भूचाल आ गया है। लेटेस्ट खबरों की मानें तो विद्युत जामवाल ने डिजाइनर नंदिता महतानी से रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया है। इन दोनों ने लगभग 2 साल पहले ताजमहल के सामने सगाई की थी और फैंस के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। विद्युत और नंदिता शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि विद्युत जामवाल और नंदिता शादी के मंडप पर नहीं चढ़ेंगे, उससे पहले ही इनकी राहें अलग हो चुकी हैं।

Vidyut Jamwal ने तोड़ा Nandita Mahtani से रिश्ता!! नहीं लेंगे 7 फेरे

Vidyut Jamwal ने तोड़ा Nandita Mahtani से रिश्ता!! नहीं लेंगे 7 फेरे

IANS न्यूज एजेंसी से जुड़े एक सूत्र के अनुसार विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी बीते दिन चंकी पांडे की भतीजी डियान पांडे की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुए थे। मेहंदी सेरेमनी के दौरान इन दोनों के बीच दूरियां नजर आईं, जिस कारण वहां मौजूद मेहमान चौंक गए। हल्दी सेरेमनी में शामिल हुए सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया है कि विद्युत जामवाल और नंदिता ने मिलकर यह फैसला लिया है कि ये दोनों सामाजिक फंक्शन्स में अलग ही रहेंगे। ये दोनों एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं, जिस कारण दोनों म्यूचली अलग रहने का फैसला लिया है। दोनें हमेशा दोस्त बने रहेंगे लेकिन अपने रिश्ते को आगे नहीं ले जाएंगे।

End of Feed