'Mere Mehboob' गाने को लेकर ट्रोल हुईं तृप्ति डिमरी ने खोली जुबान, बोलीं 'अब लोगों को हमेशा ही...'

Triptii Dimri Reacts on being trolled for Mere Mehboob song: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की अपकमिंग मूवी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) के 'मेरे महबूब' (Mere Mehboob) गाने को लेकर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस ने अब ट्रोल होने पर तगड़ा रिएक्शन दिया है।

Triptii Dimri Reacts on being trolled for Mere Mehboob song: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। मेकर्स ने फिल्म के कई गाने रिलीज किए हैं, जिसमें से एक 'मेरे महबूब' (Mere Mehboob) भी है। इस गाने में तृप्ति डिमरी के बोल्ड अंदाज को देख लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। इस ट्रोलिंग पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दी है।

Triptii Dimri reacts on trolled for Mere Mehboob Song

द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बात करते हुए जब तृप्ति डिमरी से पूछा गया कि इस गाने के हुक स्टेप करते हुए वो असहज थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस गाने में किसी भी स्टेप को करते हुए असहज महसूस नहीं कर रही थीं। उन्होंने इससे पहले भी कई चीजें की हैं। तृप्ति को लगता है कि एक एक्ट्रेस होने के नाते उन्हें केवल एक्ट करना चाहिए। तृप्ति डिमरी आगे कहती हैं कि वो हर तरह की चीजें ट्राई करती हैं। हर चीजें सही नहीं होती हैं लेकिन ट्राई करने में क्या दिक्कत है। इसलिए हमेशा अपना बेस्ट देना चाहिए।

End of Feed