Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: तृप्ति डिमरी से पहले ये 4 हसीनाएं बनने वाली थीं राजकुमार राव की हीरोइन, पलट गई बाजी

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्टूबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में तृप्ति डिमरी से पहले कोई और दो हीरोइन नजर आने वाली थीं। यहां इस अपडेट पर नजर डालते हैं।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: बॉलीवुड डायरेक्टर राज शांडिल्य की फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Release Date) रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक नई और फ्रेश जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म में तृप्ति को कास्ट करने से पहले मेकर्स के दिमाग में कोई और 4 बॉलीवुड हसीनाएं थीं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर, श्रद्धा कपूर और नुसरत भरुचा की फिल्म में कास्टिंग को लेकर बातें हो रही थीं। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि राजकुमार राव के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया। अब यहां इस खबर पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- बेटी आराध्या बच्चन के साथ विदेश से भारत वापस लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट से सामने आईं तस्वीरें

​ Vicky Vidya Ka Woh Wala Video​

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video (Credit: IMDb)

इस वजह से फिल्म में तृप्ति डिमरी को किया गया कास्ट

राज शांडिल्य 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के लिए एक पर्फेक्ट एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे। मिड-डे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फिल्म में नुसरत भरुचा, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ ही श्रद्धा कपूर की कास्टिंग को लेकर भी बातें हो रही थीं। हालांकि राजकुमार राव पहले ही इन सभी के साथ काम कर चुके थे। इसलिए उन्होंने तृप्ति को मौका देने के बारे में सोचा।

End of Feed