नन्हीं परी को गोद में लिए अस्पताल से निकले Varun Dhawan, पत्नी नताशा दलाल का भी थामा हाथ

Varun Dhawan's Daughter Pics: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अब अपनी नन्ही बेटी को लेकर अस्पताल से घर की ओर रवाना हो गए हैं। एक्टर अपने घर पर बेटी और पत्नी नताशा का धूमधान से स्वागत करने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर वरुण धवन की बेटी के साथ फोटोज वायरल हो रही हैं।

Varun Dhawan's Daughter Pics: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) पिता बनने के बाद अब अपनी बेटी को गोद में लिए अस्पताल से बाहर आते दिख रहे हैं। उनके साथ पत्नी नताशा दलाल भी नजर आ रही है। वरुण और नताशा ने 3 जून 2024 को बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद अब मां और बेटी दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। धवन और दलाल दोनों परिवार मां और बेटी के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सबसे पहले बेटी के जन्म की जानकारी खुद वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने दी थी, दादा बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। वरुण धवन की बेटी को गोद में लिए फोटोज अब सामने आ गई हैं।

End of Feed