Urfi Javed on Cab Driver: एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने बयानों और कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि अब एक बार फिर उर्फी जावेद चर्चाओं में आ गई हैं। हाल ही में किसी काम से उर्फी दिल्ली आई हैं, जहां उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया गया है। दरअसल उर्फी जावेद ने एक ट्वीट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। दिल्ली में एक कैब ड्राइवर ने उर्फी के साथ न सिर्फ बदसलूकी की है बल्कि उनका सामान लेकर भी भाग गया और जब वो वापस आया तो पूरी तरह से नशे में धुत था। कैब ड्राइवर के खिलाफ शिकायत करते हुए उर्फी जावेद ने एक बड़ा सा ट्वीट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
Urfi Javed on Cab Driver
कैब ड्राइवर पर भड़कीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऊबर इन सपोर्ट और ऊबर के साथ बहुत खराब अनुभव रहा है। दिल्ली में 6 घंटे के लिए कैब बुक की, एयरपोर्ट जाते समय रास्ते में लंच करने के लिए रुके तो ड्राइवर कार से सारा सामन लेकर गायब हो गया। मेरे एक मेल फ्रेंड ने जब स्थिति को संभालने की कोशिश की तो ड्राइवर 1 घंटे के बाद शराब के नशे में धुत होकर वापस लौटा।' उर्फी जावेद के इस ट्वीट के बाद फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। लोगों का मानना है कि कैब ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्यवाही होना बेहद जरूरी है।
Had the worst experience with @UberINSupport @Uber in delhi,booked a cab for 6 hours,on my way to airport stopped t… t.co/dVDbYpMCdu
— ANI (@ANI) Feb 21, 2023
उर्फी जावेद ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
उर्फी जावेद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। जिसके गाड़ी का नंबर साफ नजर आ रहा है। उर्फी जावेद ने 2000 से ज्यादा का पेमेंट कर कैब बुक की थी। ये भी स्क्रीनशॉट से साफ हो गया है।
बता दें कि हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उर्फी जावेद, रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
