Tripti Dimri और Sam Merchant इंगलैंड में गुजार रहे हसीन पल! इन फोटोज ने खोल दिए सारे राज

तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट को लेकर पहले से ही डेटिंग की खबरें चल रही हैं और अब दोनों ने एक ही लोकेशन से फोटोज शेयर की हैं। 'एनिमल' के बाद तृप्ति डिमरी को काफी ज्यादा फेम मिल गया था। जिसके बाद वो नेशनल क्रश भी बन गई थी।

तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट को लेकर पहले से ही डेटिंग की खबरें चल रही हैं और अब दोनों ने एक ही लोकेशन से फोटोज शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद अब फैंस दावा कर रहे हैं कि कपल एक साथ वक्त गुजार रहे हैं। अब कपल की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। 'एनिमल' के बाद तृप्ति डिमरी को काफी ज्यादा फेम मिल गया था। जिसके बाद वो नेशनल क्रश भी बन गई थी। 'एनिमल' के बाद तृप्ति डिमरी 'बैड न्यूज', 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'भूल भुलैया 3' में नजर आईं थी।

Tripti Dimri and Sam Merchant

Tripti Dimri and Sam Merchant

क्रिसमस और नए साल से पहले रूमर्ड कपल साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अक्सर दोनों को साथ में मुंबई में भी समय बिताते हुए देखना जाता है अब क्रिसमस सेलिब्रेशन से पहले कपल साथ हैं ऐसा फैंस दावा कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्ट्राग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस दावा कर रहे हैं कि तृप्ति और सैम यूके के खूबसूरत कॉट्सवोल्ड्स में समय बिता रहे हैं। अब सेम और तृप्ति की एक ही लोकोशन से फोटो वायरल हो रही है।

End of Feed