Tishaa Kumar Funeral: तिशा के अंतिम दर्शन करने रोते-बिलखते हुए पहुंचे पिता कृष्णा कुमार, करीबियों ने हाथ पकड़कर दिया सहारा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 22, 2024, 01:37 PM IST

Tishaa Kumar Funeral Video: तिशा की अंतिम यात्रा से उनके पिता कृष्ण कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कृष्ण कुमार की हालत देख कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। कृष्ण कुमार की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

Tishaa Kumar Funeral Video: टी-सीरीज के को ऑनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा (Tishaa Kumar) का 20 साल की उम्र में निधन हो गया। तिशा कुमार लंबे समय ले कैंसर से जंग लड़ रही थीं। लेकिन तिशा कुमार को इस जंग में हार मिली और अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। तिशा के निधन के बाद उनके पिता कृष्ण कुमार सदमे में चले गए हैं। 21 जुलाई को बारिश होने की वजह से आज यानी 22 जुलाई को तिशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच कृष्ण कुमार का एक वीडियो सामने आया है। कृष्ण कुमार की इस वीडियो में अपनी बेटी तिशा की अंतिम यात्रा में नजर आ रहे हैं। तिशा कुमार के पिता का वीडियो देखने के बाद कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहा है।

Tishaa Kumar Funeral

Instagram

बेसुध दिखे कृष्ण कुमार

तिशा के पिता और टी-सीरीज के को ऑनर कृष्ण कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृष्ण कुमार एकदम बेसुध नजर आ रहे हैं। कृष्ण कुमार अपनी बेटी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों का सहारा लेकर पहुंचे। कृष्ण कुमार के इस इमोशनल वीडियो को देखने के बाद कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहा है। कृष्ण कुमार की इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए दिखाई दिए। कोई कृष्ण कुमार को हिम्मत देता नजर आया, तो कोई कमेंट सेक्शन में ही भावुक को गया। कृष्ण कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed