Tiger Shroff Firing Incident: मुंबई में रविवार की शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई। अभिनेता पर लगभग शाम 7 बजे अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। ये घटना तब हुई, जब अभिनेता फुटबॉल खेलकर अपनी कार में लौटे थे। तभी हमलावरों ने टाइगर की कार पर तीन राउंड गोलियां चाल दीं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए और अभिनेता को भी काफी चोट आई हैं। टाइगर की अस्पताल से तस्वीर सामने आ चुकी हैं, जिसमें उनके कंधे पर पट्टियां साफ दिखीं। इस मामले पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने हमलावरों पर शख्त कार्रवाई की मांग की है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: सलमान के सामने घरवालों के निशाने पर आईं अरिश्फा, उदिति-मैरी और अमन में कौन हुआ बेघर?
tiger shroff (photo credit- instagram)
एसोसिएशन ने उठाया बड़ा सवाल
AICWA ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताया और दावा किया कि आज के समय में बॉलीवुड को सुरक्षा की जरूरत है। इस पोस्ट के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। पहले सलमान खान के बांद्रा वाले घर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं और फिर सैफ अली खान को उनके बांद्रा वाले घर पर चाकू मारा गया था। इसके बाद रोहित शेट्टी पर भी हमला हुआ। कपिल शर्मा के कैफे में भी कई बार हमला हो चुका है और अब टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाई गई हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और ये सब कुछ जानबूझकर डर का माहौल पैदा करने के लिए किया जा रहा है। मकसद साफ है कि गैंगस्टर बॉलीवुड हस्तियों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे वसूलना चाहते हैं। आज टाइगर श्रॉफ हैं। अगला कौन होगा? (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं 7 गोलियां, पुलिस ने दर्ज किया मामलासरकार पर उठाया सवाल
इस पोस्ट में ये सवाल भी उठाया गया है कि जब मुंबई शहर में एक सेलिब्रिटी ही सुरक्षित नहीं रह सकता तो आम मुंबईकर की सुरक्षा क्या होगी? एसोसिएशन ने दावा किया कि कलाकारों पर बार बार हमले हो रहे हैं और इसके बावजूद पुलिस और सरकार इन हमलों को रोकने और बॉलीवुड हस्तियों को सुरक्षा देने में नाकामयाब रही है। पहले के हर मामले में गैंगस्टर ने खुलेआम घटना की जिम्मेदारी ली है और अब उनके नेटवर्क काम कर रहे हैं। बॉलीवुड को असली में सुरक्षा की जरूरत है।tiger shroff (photo credit-instagram)
एसोसिएशन की सरकार से मांग
इस पोस्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने कुछ मांगे रखी हैं और कहा कि बॉलीवुड डर के साये में काम नहीं करेगा।1) हमले के पीछे शामिल गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए- उसी भाषा में, जिसे वे समझते हैं।
2) हमलावरों और गोलीबारी का आदेश देने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, और जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) के नेटवर्क को तोड़ा जाए।
3) फिल्म हस्तियों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा और बचाव।
4) इन हमलों को रोकने में बार-बार मिली नाकामी के लिए जवाबदेही तय करें।
5) मुंबई के नागरिकों और फिल्म जगत का कानून-व्यवस्था पर भरोसा फिर से बहाल करें।
