Tiger Shroff फायरिंग के बीच उनकी अगली फिल्म पर आया अपडेट, नुसरत भरूचा को लेकर विक्की जैन ने कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 19, 2026, 12:21 PM IST

Tiger Shroff-Nushrratt Bharuccha Movie New Update: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर फायरिंग की घटना के बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा तेज है। अब प्रोड्यूसर विक्की जैन ने इस प्रोजेक्ट पर अपडेट दिया है।

Tiger Shroff-Nushrratt Bharuccha Movie New Update: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हाल ही में अपनी कार पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मामले की जांच के बीच अब उनकी अगली फिल्म से जुड़ी खबर भी सामने आई है। फिल्म के प्रोड्यूसर विक्की जैन (Vicky Jain) ने नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) की सेहत और फिल्म के आगे के काम को लेकर बात की है। टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म में हो रही देरी पर विक्की जैन ने रिएक्शन दिया है। साथ ही साथ उन्होंने फिल्म को लेकर चल रही अफवाह पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Tiger Shroff-Nushrratt Bharuccha Movie New Update

टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म पर फायरिंग का असर? नुसरत भरूचा के ठीक होने का इंतजार करेंगे विक्की जैन (Image Source: IMDb)

नुसरत भरूचा के ठीक होने का इंतजार करेगी टीम

टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा की फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म के प्रोड्यूसर विक्की जैन का अभी हाल ही में दिया बयान है। विक्की जैन ने Hindustan Times से बात करते हुए कहा कि 'फिल्म के सिर्फ दो गानों की शूटिंग बाकी है और नुसरत अपना हिस्सा पूरा कर चुकी हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। हम उनके ठीक होने का इंतजार करना चाहते हैं, ताकि वह प्रमोशन में हमारे साथ शामिल हो सकें। हालांकि, फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अगस्त-सितंबर में पूरी हो गई थी, लेकिन इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा।' विक्की जैन ने आगे बताया कि फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) अपनी दूसरी फिल्म ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ (Any Body Can Dream) में भी व्यस्त हैं। ऐसे में बाकी बचे गानों की शूटिंग तब पूरी की जाएगी, जब उन्हें अपने दूसरे प्रोजेक्ट से कुछ समय मिलेगा।

End of Feed