Vicky Kaushal praised Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की नई फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म टाइगर 3 का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे, जिस कारण इसको लेकर हर तरफ जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। आम दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड के गलियारों में भी इस मूवी को लेकर लोग उत्साहित थे। कैटरीना कैफ के विक्की कौशल ऐसे ही लोगों में से एक हैं, जिन्होंने टाइगर 3 को देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर टाइगर 3 को लेकर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इसे दिवाली का परफेक्ट गिफ्ट बताया है।
Vicky Kaushal reviews Tiger 3
विक्की कौशल ने की सलमान खान-कैटरीना कैफ की टाइगर 3 की तारीफ
कलाकार विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर टाइगर 3 को लेकर स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा है, '2023 का दिवाली गिफ्ट है ये फिल्म...। टाइगर 3 क्या कमाल की मूवी है। टाइगर, जोया और आतिश आप तीनों को खूब सारी बधाई। सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी और मनीष शर्मा आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
बताते चलें कि कैटरीना कैफ और सलमान खान की टाइगर 3 को यशराज बैनर ने बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है। इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ के साथ-साथ इमरान हाशमी भी अहम किरदार में हैं। इमरान हाशमी ने फिल्म टाइगर 3 में विलेन का किरदार प्ले किया है। इन कलाकारों के साथ-साथ टाइगर 3 में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन भी हैं। इन दोनों कलाकारों ने टाइगर 3 में स्पेशल कैमियो किया है। दर्शकों को फिल्म टाइगर 3 पसंद आने लगी है, जिस कारण इससे अच्छी कमाई की उम्मीदें की जा रही हैं।
