LIVE
Tiger 3 Advance Booking online Live Updates: दिवाली पर आतिशबाजी करेंगे सलमान खान, रिलीज से पहले किया तगड़ा कलेक्शन
Tiger 3 Advance Booking , First Review Live: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म टाइगर 3 से बड़े परदे पर धमाल करने वाले हैं। कल यानी 12 नवंबर को टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ कटरीना कैफ और विलेन के रूप में इमरान हाश्मी नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिसे देख मेकर्स की चांदी चांदी हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत के इस ब्लॉग में जानिए फिल्म से जुडी सभी खबर और एडवांस बुकिंग के हाल।
NOV 11, 2023 20:09 IST
Tiger 3 Advance Booking Report Live: हॉलीवुड स्तर की फिल्म है 'टाइगर 3'
सलमान खान की 'टाइगर 3' को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म हॉलीवुड स्तर की है, क्योंकि इसमें ढेर सारा एक्शन है।
NOV 11, 2023 19:25 IST
Tiger 3 Advance Booking Report: 'जवान' से ज्यादा बिकी एडवांस टिकट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की 'टाइगर 3' की अब तक 6.24 लाख टिकट बिक चुकी है। जबकि 'जवान' की केवल 5.57 लाख टिकट ही बिकी थीं।
NOV 11, 2023 18:52 IST
Tiger 3 Advance Booking Report Live: धमाकेदार होने वाली है सलमान खान की दिवाली
सलमान खान की 'टाइगर 3' के साथ दिवाली बेहद धमाकेदार होने वाली है। फिल्म की तगड़ी एडवांस बुकिंग को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म 40 करोड़ रुपये से ज्यादा के साथ ओपनिंग करेगी।
NOV 11, 2023 18:22 IST
Tiger 3 Advance Booking Report Live: 6 लाख से ज्यादा बिकी फिल्म की टिकट
सलमान खान की 'टाइगर 3' की अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा टिकट बिक चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी भी जोरों-शोरों पर हो रही है।
NOV 11, 2023 17:13 IST
Tiger 3 Advance Booking Report Live: फुल हुआ मुंबई का गेटी गैलेक्सी
मुंबई का चर्चित सिनेमाघर गेटी गैलेक्सी पहले दिन के लिए फुल हो गया है। 'टाइगर 3' देखने वालों ने एक भी सीट सिनेमाघर में खाली नहीं छोड़ी है।
NOV 11, 2023 16:05 IST
Tiger 3 Advance Booking Report Live: 15 करोड़ से ज्यादा कमा गई फिल्म
सलमान खान की 'टािगर 3' ने अभी तक 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि रिलीज में अभी भी काफी वक्त बचा है, जिससे माना जा रहा है कि आंकड़े और ज्यादा हो सकते हैं।
NOV 11, 2023 15:27 IST
Tiger 3 Advance Booking Report Live: हाउसफुल चल रहे हैं 'टाइगर 3' के शोज
बता दें कि सलमान खान की 'टाइगर 3' को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज है कि इसके शोज भी अब सारे हाउसफुल जा रहे हैं।
NOV 11, 2023 14:56 IST
Tiger 3 Advance Booking Report Live: साउथ में बैठेगा Tiger 3 का भट्टा
जहां उत्तर भारत में सलमान खान की 'टाइगर 3' का जलवा देखने को मिल रहा है तो वहीं माना जा रहा है कि साउथ में फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाएगी।
NOV 11, 2023 13:55 IST
Tiger 3 Advance Booking Report Live: नेशनल चेन में ही बिके लाखों टिकट
बता दें कि 'टाइगर 3' की नेशनल चेन में ही 1.99 लाख टिकट बिक चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मूवी तगड़ी कमाई करने वाली है।
NOV 11, 2023 12:58 IST
Tiger 3 Advance Booking Opening Day Live: ओपनिंग पर टूटेगा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
सलमान खान की 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ 2 और 'गदर 2' जैसी मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों पर हो रही है।
NOV 11, 2023 11:51 IST
Tiger 3 Advance Booking Opening Day Live: ओपनिंग डे पर सलमान खान की इन फिल्मों ने की मोटी कमाई
टाइगर 3 से पहले सलमान खान की फिल्म भारत, प्रेम रतन धन पायो, बॉडी गार्ड, बजरंगी भाईजान, दबंग 3, किक, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है ने पहले ही दिन तगड़ी ओपनिंग की है।
NOV 11, 2023 11:23 IST
Tiger 3 Advance Booking Live Report: रिलीज से पहले मेकर्स ने बेचे इतने टिकट
टाइगर 3 के मेकर्स ने सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग में करीब-करीब 5,86,650 टिकट बेच दिए हैं।
NOV 11, 2023 11:03 IST
Tiger 3 Advance Booking Report Live Updates: एडवांस बुकिंग के कलेक्शन में की छप्परफाड़ कमाई
कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ने एडवांस बुकिंग में छप्पड़फाड़ कमाई कर अब तक 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
NOV 11, 2023 11:02 IST
Tiger 3 Advance Booking Report Live Updates: फिल्म ने रिलीज से पहले गाड़े कामयाबी के झंडे
टाइगर 3 ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन किया है, जिससे मेकर्स को काफी फायदा हुआ है।
NOV 11, 2023 11:00 IST
Tiger 3 Fans Reaction; भाईजान के फैंस कर रहे हैं इंतजार
सलमान खान के फैंस के बीच टाइगर 3 का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। साथ ही कई फैंस को सिनेमाघरों के बाहर भी देखा गया।
NOV 11, 2023 11:00 IST
Tiger 3 Release Date: सलमान खान इस दिन मचाएंगे धमाल
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 कल 12 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
NOV 11, 2023 10:59 IST
