Tiger 3 Advance Booking Report: रिलीज से एक दिन पहले चमकी सलमान खान की किस्मत, एडवांस बुकिंग से भरी मेकर्स की जेबें

Tiger 3 Advance Booking Report: सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में रिलीज से एक दिन पहले फिल्म के एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के आंकड़े सामने आ गए हैं।

Tiger 3 Advance Booking Report: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म टाइगर 3 से बड़े परदे पर धमाल करने वाले हैं। ऐसे में हर कोई फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं। कल 12 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दिवाली के इस मौके पर भाईजान टाइगर 3 से आतिशबाजी करने के लिए पूरी तरह से मानो तैयार हैं। अब हाल ही में रिलीज से 1 दिन पहले फिल्म के एडवांस बुकिंग के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये आंकड़े कैसे हैं मेकर्स के लिए।

Tiger 3 Advance Booking Report

सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म टाइगर 3 के एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में छप्पड़फाड़ कमाई की है। सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के अब तक 5,86,650 टिकट बिक चुके हैं। ऐसे में रिलीज से पहले ही टाइगर 3 (Tiger 3) ने 15.58 करोड़ का कलेक्शन कर मेकर्स की बल्ले-बल्ले करा दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की ओपनिंग में डे में क्या सलमान शाहरुख खान की फिल्मों को धोबी पछाड़ दे पाएंगे या नहीं।

End of Feed