संजय कपूर की मौत से कुछ मिनट पहले का आखिरी वीडियो हुआ वायरल, जान बचाने के लिए दिया जा रहा था CPR!

12 जून को इंग्लैंड में करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजेनसमैन संजय कपूर का निधन हो गया था। अब सोशल मीडिया पर संजय कपूर का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेडिकलकर्मी उन्हें CPR देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखन के बाद लोग काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं।

करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजेनसमैन संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में निधन हो गया था। उनके मौत की खबर सुनकर सिनेमाजगत के साथ-साथ बिजेनस जगत के लोगों को बड़ा झटका लगा था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि संजय कपूर को आखिरी मौके पर बचाने का प्रयास किया जा रहा था।

Sanjay Kapoor last video

Sanjay Kapoor last video

वीडियो में नजर आ रहा है कि हार्ट अटैक आने के बाद संजय कपूर जमीन में लेट गए थे। उन्हें मेडिकल कर्मियों से घिरा हुआ दिखा जा सकता है। मेडिकलकर्मी उन्हें CPR देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें संजय कपूर का निधन इंग्लैंड में पोलो मैच खेलेने के दौरान हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब उन्होंने खेल के बीच में गलती से मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई थी।

End of Feed