Salman Khan की The Bull' में हुई इस साउथ एक्ट्रेस की धांसू एंट्री !! जानिए नाम

Trisha Krishnan to Enter in Salman Khan's The Bull: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान की आने वाली फिल्म 'द बुल' में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की एंटी हो गई है। बड़े परदे पर सलमान खान और तृषा कृष्णन की नई जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Trisha Krishnan to Enter in Salman Khan's The Bull: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अब अपनी आने वाली फिल्म 'द बुल' (The Bull) के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म के लिए 2 दशकों के बाद सलमान खान ने बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के साथ हाथ मिलाया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को करण जौहर नहीं बल्कि विश्नुवर्धान डायरेक्ट करेंगे। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान की 'द बुल' में साउथ इंडस्ट्री की एक टॉप एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है।

Trisha and Salman Khan

मीडिया से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'द बुल' में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की एंट्री होती दिखाई दे रही है। तृषा की एंट्री को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस बात का खुलासा कर दिया जाएगा। 'द बुल' में सलमान खान और तृषा कृष्णन की फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

End of Feed