The Archies Trailer: जोया अख्तर के निर्देशन में बनी द आर्चीज का ट्रेलर बीते दिन रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य का एक्टिंग डेब्यू होने वाला है। अब खुशी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसकी वजह फिल्म के ट्रेलर में उनकी डायलॉग डिलीवरी को बताया जा रहा है। लोगों का मानना है कि खुशी कपूर की डायलॉग डिलीवरी काफी खराब लग रही है। वह बिल्कुल अपनी बहन जान्हवी कपूर की तरह साउंड कर रही हैं। जिसके बाद लोगों ने उनकी तुलना जान्हवी की खराब एक्टिंग से करना शुरू कर दिया है।
The Archies Trailer
यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan की दीवाली पार्टी में पहुंचे Ex-बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन, 'लड्डू पीला कलर' में लगे कमाल
श्रीदेवी और बौनी कपूर की लाडली बेटी खुशी कपूर, जोया अख्तर के निर्देशन में बनी द आर्चीज के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके डेब्यू को लेकर अभी से ही काफी चर्चा होने लगी है, जो पॉजिटिव भी है और निगेटिव भी। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
खुशी कपूर को किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर खुशी कपूर की द आर्चीज के ट्रेलर में एक्टिंग को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, कई लोगों का मानना है कि उनकी डायलॉग डिलीवरी काफी खराब है। हालांकि दूसरी ओर कई लोगों का मानना है कि इसमें खुशी कपूर की कोई गलती नहीं है, उनका कैरेक्टर ही ऐसा है। वहीं दूसरी ओर सुहाना खान की एक्टिंग की लोग तारीफ कर रहे हैं।
