Thank You For Coming Twitter Review: भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की एक्टिंग ने जीता दिल, फिल्म को मिला दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 6, 2023, 12:32 PM IST

Thank You For Coming Twitter Review: भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में भूमि के साथ शहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में सभी कलाकारों के बेबाकपन ने दर्शकों को इंप्रेस किया है।

Thank You For Coming Twitter Review: भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की मोस्ट अवेटेड फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर और शानदार गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में भूमि, शहनाज के अलावा कुशा कपिला, शिबानी बेदी और डॉली सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी 5 महिलाओं पर आधारित है जिसमें भूमि मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में पांचों एक्ट्रेसेस ने अच्छा काम किया है। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को लेकर यूजर्स ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्विटर पर थैंक यू फॉर कमिंग को मिला शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में भूमि पेडनेकर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक यूजर्स का कहना है कि भूमि इस फिल्म की हाइलाइट है। वहीं, फिल्म में शहनाज के काम को भी पसंद किया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा, भूमि, शहनाज आप दोनों छा गए। तीसरे यूजर ने लिखा, शहनाज के वन लाइनर कमाल है।

End of Feed