Thank You For Coming Box Office Collection Day 2: भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में भूमि के साथ शहनाज गिल, शिबानी बेदी, कुशा कपिला और डॉली सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी महिलाओं के सेक्सुअल डिजायर पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन करन बुलानी ने किया है। फिल्म को रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में करण कुंद्रा और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत मिली थी।
Thank You For Coming Box Office Collection (Credit pic: Instagram)
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1. 02 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जंप देखने को मिला है। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1. 40 करोड़ की कमाई की है।
जानें थैंक यू फॉर कमिंग का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने कुल मिलाकर 2.56 करोड़ का बिजनेस किया है। शनिवार को सिनेमाघरों में 21.64 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। थैंक यू फॉर कमिंग अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज को कड़ी टक्कर दे रही है। मिशन रानीगंज ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 2.8 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा सनी देओल के बेटे राजवीर की दोनों भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि द लेडी किलर और मेरी पत्नी के रीमेक में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी।
