T Series Co Owner Krishan Kumar Daughter Death: टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का निधन हो गया है। बता दें तिशा का निधन कैंसर से हो गया है। तिशा ने 21 साल की उम्र में ली आखिरी सांस ली। कृष्ण कुमार के लिए आज का दिन किसी काले दिन से कम नहीं है। बता दें आज कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का निधन हो गया है। कृष्ण कुमार की बेटी काफी कुछ समय से कैंसर से जूझ रहीं थीं। रिपोर्ट के अनुसार कैंसर के इलाज के लिए तिशा को मुंबई से जर्मनी ले जाया गया था, लेकिन तिशा ने जर्मनी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
T Series Co Owner Krishan Kumar Daughter Death
टी-सीरीज के प्रवक्ता ने दी जानकारी
टी-सीरीज के प्रवक्ता ने तिशा की मौत कंफर्म की है। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा है कि-"कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कल निधन हो गया। यह परिवार के लिए कठिन समय है, और हम अनुरोध करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।" तीशा के निधन से परिवार में दुखी का माहौल है। बता दें कि तिशा टीसीरीज के एमडी भूषण कुमार की कजिन थीं।
गुलशन कुमार के छोटे भाई
बता दें कृष्ण कुमार म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के दिवंगत फाउंडर और फिल्म निर्माता गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं। कृष्ण कुमार 90 के दशक के फेमस एक्टर रह चुके हैं।
