Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Twitter Review: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की लीड रोल वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) आज यानी 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। इन सब के बीच अब फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का एक्स रिव्यू भी सामने आ गया है। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को देखने के बाद लोग एक्स पर तरह-तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर लोग क्या लिख रहे हैं।
Image Source: IMDb
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर लोगों ने दिया ये रिएक्शन
जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को देखने के बाद लोगों ने एक्स पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कोई जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की इस मूवी को ठीक-ठाक फिल्म बता रहा है, किसी को फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी काफी एंटरटेनिंग लग रही है। तो वहीं कुछ यूजर्स इस फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं।
क्या है 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कहानी
फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कहानी वरुण के किरदार सनी संस्कारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ट्रेडिशनल लड़का है और प्यार में धोखा खाता है। जब उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड शादी करने वाली होती है, तो सनी तुलसी कुमारी के साथ मिलकर शादी बर्बाद करने का प्लान बनाता है। लेकिन धीरे-धीरे इन दोनों कोअसली का प्यार हो जाता है। फिल्म में तुलसी कुमारी का किरदार जाह्नवी कपूर ने निभाया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ रोहित सराफ (Rohit Saraf), सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra), मनीष पॉल (Maniesh Paul) और अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) भी अहम रोल में हैं। जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
