बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों चर्चा में हैं। बीते दिन जैकलीन फर्नांडीस को लेकर ये खबर सामने आई थी कि सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में उनसे एक बार फिर से पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें समन भेज दिया है। बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीस का नाम जुड़ा था। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। जेल से भी सुकेश जैकलीन फर्नांडीस को लेटर लिखते थे। इस बीच अब ये खबर सामने आई है कि जैकलीन फर्नांडीस के बर्थडे पर सुकेश कुछ बड़ा करने वाले हैं।
ये काम करेंगे सुकेश चंद्रशेखर
सुकेश चंद्रशेखर ने फिर से जैकलीन फर्नांडीस को एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने 11 अगस्त 2024 को अपना फेवरेट दिन बताया है। बता दें कि इसी दिन जैकलीन फर्नांडीस का जन्मदिन है। सुकेश ने लिखा कि वो जैकलीन फर्नांडीस के बर्थडे पर उनके 100 फैंस को आईफोन 15 प्रो गिफ्ट करने वाले हैं। इस लेटर में सुकेश ने लोगों से जैकलीन फर्नांडीस के यिम्मी यिम्मी गाने को प्यार देने को कहा है। बता दें कि इस लेटर में सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीस पर दिल खोलकर प्यार बरसाया है।
विवादों में रहती हैं जैकलीन फर्नांडीस
बताते चलें कि जैकलीन फर्नांडीस का विवादों से गहरा नाता है। जैकलीन फर्नांडीस को लेकर ये कहा जाता है कि उन्होंने महाठग सुकेश चंद्रशेखर को डेट किया था। इस दौरान जैकलीन फर्नांडीस ने सुकेश को कई महंगे गिफ्ट्स दिए थे। वहीं जैकलीन फर्नांडीस का नाम 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग में भी सामने आ गया। इस वजह से जैकलीन फर्नांडीस का करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया है। मालूम हो कि जैकलीन फर्नांडीस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जैकलीन फर्नांडीस के हर एक पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं।
