Suhana Khan तेज बारिश में रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा संग आईं नजर, मामा अभिषेक बच्चन भी हुए स्पॉट

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा के साथ स्पॉट किया गया है। इस वीडियो में रूमर्ड कपल को एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा जाता है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान इन दिनों चर्चा में है। सुहाना खान अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा के साथ 'आर्चीज' में नजर आईं थी, जिसके बाद अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। ऐसे रूमर्स है कि दोनों के बीच बचपन से दोस्ती है और लंबे समय से दोनों की डेटिंग भी चर्चा में है। हाल ही में दोनों को फिर से साथ में देखा गया है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रूमर्ड कपल के साथ और भी लोग नजर आ रहे हैं।

suhana khan

suhana khan

इस वायरल वीडियो में दोनों मुंबई की सड़कों पर नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान ये कपल अकेले नहीं है बल्कि साथ में कई और लोग भी है। इस वीडियो में रूमर्ड कपल को एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा जाता है। फिर अगस्तय नंदा को गाड़ी में बैठते देखा जाता है। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी नजर आ रहे हैं।

End of Feed