बिहार के एक स्टूडेंट ने माता-पिता के सेक्शन में लिखा सनी लियोनी और इमरान हाशमी का नाम !! वायरल हुआ एडमिट कार्ड

हाल ही में बिहार के एक स्टूडेंट का एग्जामिनेशन फॉर्म सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फॉर्म में उस स्टूडेंट ने माता-पिता के सेक्शन में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और सनी लियोनी (Sunny Leone) का नाम लिखा है। पोस्ट पर लोगों के मजेदार रिएक्शन्स आ रहे हैं।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग फेमस होने के लिए नई-नई चीजें करते रहते हैं। इस समय एक ऐसा ही किस्सा इंटरनेट की दुनिया में खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक स्टूडेंट का एग्जामिनेशन फॉर्म ने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। लोग इस स्टूडेंट का फॉर्म देख इसलिए हैरान हुए हैं क्योंकि उसने पेरेंट्स सेक्शन में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और सनी लियोनी (Sunny Leone) का नाम लिखा है। इस फॉर्म में इमरान हाशमी (Emran Hasmi) के नाम की स्पेल्लिंग गलत है लेकिन सनी लियोनी के नाम को एकदम करेक्ट लिखा है।

Emraan Hashmi and Sunny Leone

इस स्टूडेंट का नाम कुंदन बताया जा रहा है। कुंदन के एग्जामिनेशन फॉर्म में दावा किया है कि 2017-2020 के दौरान बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे थे। कुंदन के एग्जामिनेशन फॉर्म की ये फोटो इंस्टाग्राम पर रेयर इंडियन इमेजेज अकाउंट ने शेयर की है। इस फॉर्म में माता-पिता की जगह बॉलीवुड एक्टर्स इमरान हाशमी और सनी लियोनी का नाम लिखा नजर आ रहा है। यह पोस्ट इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह फैल रहा है। लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।

End of Feed