Shraddha Kapoor In Times Network India Economic Conclave 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। फैंस श्रद्धा कपूर की फिल्में देखना बहुत पसंद करते हैं। श्रद्धा कपूर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। एक्ट्रेस ने अपनी फैन फॉलोइंग से पीएम मोदी से लेकर विराट कोहली तक को टक्कर दी थी। हाल ही में श्रद्धा कपूर इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के 10वें संस्करण में शामिल हुईं। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने ईटी नाउ की एंकर आयशा फरीदी के साथ खास बातचीत की। आइए जानते हैं इस दौरान श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर क्या बोला है।
Shraddha Kapoor
स्त्री 3 को लेकर कहीं ये बात
ईटी नाउ की एंकर आयशा फरीदी ने श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में सवाल किया। जिसपर श्रद्धा कपूर ने कहा-"मुझे उम्मीद है स्त्री के प्रोड्यूसर दिनेश विजन जल्द ही स्त्री 3 पर काम शुरू करेंगे। मैं दिनेश और मैडॉक सिनेमा के साथ जितनी फिल्में कर सकती हूं उतनी ज्यादा से ज्यादा फिल्मों पर काम करूंगी। दिनेश विजन आज के समय के सबसे बेहतरीन प्रोड्यूसर में से एक हैं। वह बेहतरीन फिल्में बना रहे हैं और इसके अलावा मैं जल्द ही आधिकारिक तौर पर अपनी एक और आने वाली फिल्म की घोषणा करूंगी।"
दिनेश विजन भी हुए कॉन्क्लेव में शामिल
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) साथ-साथ टाइम्स नेटवर्क द्वारा आयोजित इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2024 में मैडॉक फिल्म्स के मालिक दिनेश विजन भी नजर आए। श्रद्धा कपूर के साथ-साथ दिनेश विजन ने भी कई मुद्दों पर अपनी बातें रखी। टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में श्रद्धा कपूर के अलावा कार्तिक आर्यन और विक्रांत मेस्सी भी इस इवेंट में चार-चांद लगाते नजर आए।
