बॉलीवुड एक्ट्रेस 'सोनम कपूर' (Sonam Kapoor) इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्टर ने साल 2022 में अपने बेटे वायु को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि मां बनने के बाद उनके लिए खुद को संभालना कितना मुश्किल था। एक्ट्रेस ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। एक्ट्रेस ने Fashionably Pernia's के पोडकॉस्ट में बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आया है। एक्ट्रेस ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद मैं खुद पर ध्यान नहीं दे पाती थी जिसकी वजह से मेरे वजन 32 किलो बढ़ गया था।
Sonam Kapoor (credit Pic: Instagram)
एक्ट्रेस ने कहा, मेरे 32 किलो वजन बढ़ गया था। सच बताओ तो शुरुआत में मैं सदमे में चली गई थी। आप अपने बच्चे से इतना प्यार करते हो कि आप सही वर्क आउट और सही खानपान पर ध्यान नहीं देते हो। मुझे डेढ़ साल लग गया। मैंने बहुत धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ाए। आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ना होता है ताकि आप नई चीजों को एडजस्ट करें।
16 महीने में एक्ट्रेस ने घटाया वजन
एक्ट्रेस ने आगे कहा, आपकी जिंदगी में सबकुछ बदल जाता है। आपको खुद से रिश्ता बदल जाता है। आपके पति के साथ रिश्ता बदल जाता है। हर चीज बदल जाती है। आप अपने बॉडी के लिए पहला जैसा महसूस नहीं करने वाले हैं। मैंने हमेशा अपने आपको वैसे ही अपनाया है जैसी मैं थी। मैंने सोचा कि मुझे मेरे इस वर्जन को अपनाने की जरूरत है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे 16 महीने लग गए थे अपने जैसा महसूस करने में।
